अजमेर 19 सितम्बर। संयुक्त राष्ट्र संघ की सहयोगी हार्टफुलनेस संस्थान तथा स्थानीय सर्वधर्म मैत्राी संघ के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस 21 सितम्बर के अवसर पर सूचना केन्द्र में विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
हार्टफुलनेस संस्थान के केन्द्र समन्वयक भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के भारत एवं भुटान सूचना विभाग के साथ मिलकर हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा विश्व स्तर पर शान्ति के लिए प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रार्थना व्यक्तिगत शान्ति विश्व शान्ति के लिए योगदान प्रदान करती है की थीम पर आयोजित होगी। यह सामुहिक प्रार्थना 21 सितम्बर को सायं 5 से 7 बजे तक की जाएगी। इसमें जिले के समस्त नागरिक अपनी आस्था एवं विश्वास के अनुसार विश्व शान्ति के लिए आयोजित सामुहिक प्रार्थना में भाग ले सकते है। बाहरी शान्ति की प्राप्ति आन्तरिक शान्ति से ही की जा सकती है।
सर्वधर्म मैत्राी संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि विश्व शान्ति के लिए कार्यरत समस्त व्यक्तियों एवं संस्थाओं को एक साथ आकर प्रार्थना करनी चाहिए। समस्त धार्मिक आस्थाओं के द्वारा एक साथ प्रार्थना करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होगा तथा विश्व में शान्ति स्थापित होगी।
इस तरह करें प्रार्थना
श्री शर्मा के अनुसार हार्टफुलनेस संस्थान के द्वारा समस्त विश्व में शान्ति के लिए सार्वभौमिक प्रार्थना करने का आव्हान किया गया है। इसके अन्तर्गत समस्त नागरिक अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति के अवसर पर व्यक्तिगत अथवा सामुहिक रूप से घर, कार्यालय अथवा कही भी किया जा सकता है। प्रार्थना के दौरान इस विचार के साथ बैठा जाए कि पूरे संसार के सभी भाई-बहनों के हृदय प्रेम और श्रद्धा से भरते जा रहे है और उनके अन्दर वास्तविक आस्था दृढ़तर होती जा रही है। सभी भाई बहन, सही सोच, सही समझ और जीवन के प्रति ईमानदार दृष्टिकोण विकसित कर रहे है।