खादी के बाल ब्राण्ड एम्सेडर्स ने किया केट वॉक

कम से कम एक खादी का वस्त्रा अवश्य उपयोग लें-श्री शम्भूदयाल
अजमेर 02 अक्टूबर। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शम्भू दयाल बड़गुजर ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को कम से कम एक खादी का वस्त्रा अवश्य उपयोग में लेना चाहिए। इससे कतिन एवं बुनकरों को पर्याप्त रोजगार प्राप्त होगा। देश के गांवों का विकास होगा। महात्मा गांधी स्वयं चरखा चलाकर स्वदेशी की परिकल्पना को साकार करते थे। आज गांधी जयन्ती के अवसर पर हमें उनके बताये आदर्शों को ग्रहण करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्रा श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश के युवाओं से भारत के उज्ज्वल भविष्य की आशा की है उसकी परिणीती खादी के स्वदेशी विचार से ही सम्भव हो सकती है।
श्री बड़गुजर ने ये विचार रविवार को भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग तथा राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयन्ती के अवसर पर वैशाली नगर स्थित अरबन हाट में खादी के फैशन शो के दौरान रखे। उन्होंने कहा कि खादी के वस्त्रा पहनने में ज्यादा मुफिद होते हैं। इनकी ड्यूरेबिलिटी कृत्रिम वस्त्रों के मुकाबले ज्यादा है। इनको लम्बे समय तक उपयोग में लिया जा सकता है। खादी के वस्त्रा मौसम के अनुसार अपना तापमान अनुकुलित रखने के कारण प्रत्येक सीजन में पहने जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कृत्रिम वस्त्रों के मुकाबले खादी के वस्त्रा स्वास्थ्य के लिए उत्तम होते हैं। विश्व के ख्याती प्राप्त फैशन डिजाइनरों के द्वारा खादी को प्रमोट किया जा रहा है। राजस्थान में गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर से 30 जनवरी तक 108 दिनों के लिए अधिकतम 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसका लाभ ग्राहकों तथा कतिन-बुनकरों को मिलेगा।
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक बलधारी सिंह ने कहा कि खादी सेलूलोस नामक प्राकृतिक फाईबर से बनी होने के कारण त्वचा के लिए फायदेमन्द होती है। खादी के मुल्य का लगभग 38 प्रतिशत मजदूरी पर लागत आने के कारण खादी भण्डार द्वारा छूट प्रदान की जाती है। यह किसी मजदूर के घर का चूल्हा जलाने में मदद करती है। श्री अरविन्द यादव ने महात्मा गांधी के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि यह खादी ही है जिसने सूटेट बूटेट मोहनदास करमचन्द गांधी को खद्दरधारी महात्मा गांधी बना दिया।
अजमेर मेरवाड़ा ग्राम सेवा मण्डल के खादी फैशन डिजाइनर अमरेश सिंह (इंसेम्बल फैशन) ने गांधी जयन्ती के अवसर पर खादी का एक विशेष फैशन शो आयोजित किया। इसमें चार राउण्ड की फैशन सिक्वैन्स रखी गई थी। प्रथम राउण्ड खादी के बाल ब्राण्ड एम्बेसेडर्स के नाम रहा। इसमें ज्ञानम् संस्था के बच्चों ने भाग लिया। ये बच्चे अजमेर की झुग्गीयों में रहने वाले गरीब परिवारों के थे। गर्ल्स कैजुअल में अन्तिमा और अमरेश के डिजायन किये वस्त्रा पहने मॉडल्स ने कैट वॉक किया। तीसरा राउण्ड बॉयज कैजूअल तथा चौथा राउण्ड गर्ल्स गाउन के लिए रखा गया था।
अजमेर की डांसिंग फेम अक्षिता दत्ता ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ रघुपति राघव राजा राम पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित दर्शकों ने रिद्म के साथ करताल कर सहयोग प्रदान किया।
फैशन शो में बच्चों, महिलाओं एवं पुरूषों के विभिन्न खादी के वस्त्रों का प्रदर्शन किया जायेगा। ये समस्त वस्त्रा पूर्ण रूप से खादी पर आधारित है। इस फैशन शो म­ सहायक डिज़ाइनर के रूप म­ चंचल वर्मा, रिया शर्मा, अंतिमा शर्मा, गुंजन पाखरिया, रिंकी गिदवानी ने भाग लिया। शो का संचालन थिंक अतरंगी एंटरटेनम­ट द्वारा किया गया तथा संचालन अंशुमान ने किया।
इस अवसर पर ज्ञानम् संस्था की अल्का जैन एवं अजमेर मेरवाड़ा ग्राम सेवा मण्डल के महेश चन्द्र गोयल भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!