अजमेर 1 जनवरी – भारतीय सिन्धु सभा का 7 व 8 जनवरी को सांवरिया धाम, चित्तौडगढ में होने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में अजमेर महानगर से 51 कार्यकर्ता सम्मिलित होगें। उक्त निर्णय मोहन तुलस्यिाणी की अध्यक्षता में झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड में आयोजित तैयारी बैठक में चर्चा कर लिया गया। सभा की बैठक में मातृ शक्ति कार्यकर्ताओं के साथ बैठक जिला पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि वर्ग में मार्गदर्शक मा0 कैलाशचन्द्र जी, प्रदेशअध्यक्ष श्री लेखराज माधू, प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, राजस्थान प्रभारी गौतम सम्राट (अहमदाबाद) प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ), प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश कटारिया उदयपुर के साथ हरिशेवा धाम, भीलवाडा के श्रीमहन्त महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन के आर्शीवचन प्राप्त होगें।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि वर्ग में सिन्धी बाल संस्कार शिविरों के आयोजन, संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को मान्यता के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के आयोजन की योजना, पूज्य सिन्धी पंचायतों के पुष्कर सम्मेलन के 21 सूत्रीय घोषणा पत्र की चर्चा, सिन्धुदर्शन तीर्थयात्रा लेह लद्धाख के आयोजन, सिन्ध से आये हिन्दु नागरिकों की नागरिकता व उनकी सुविधा हेतु कांउसिल का गठन की चर्चा, शहीद हेमू कालाणी की बलिदान के 75वें वर्ष 21.01.2017 के आयोजन, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन बलिदान के कार्यक्रम व संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा के साथ युवा व मातृ शक्ति ईकाईयों का गठन की चर्चा होगी।
बैठक में महिला मंत्री सुनीता टेकचंदाणी, मंजू लालवाणी, हरि चांदवाणी, ज्ञानी मोटवाणी के साथ ईकाई अध्यक्ष किशन केवलाणी, पुरषोतम जगवाणी, रमेश लख्याणी, वैशाली सिन्धी सेवा समिति के अध्यक्ष जी.डी. वृंदाणी, महासचिव प्रकाश जेठरा, मन्दिर के अध्यक्ष नेवंदराम बसरमलाणी, खुशीराम ईसराणी ने भी विचार प्रकट किये।
(महेश टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.09413691477