जेएलएन में चल रहा है ईलाज
रक्त की कमी से झूझ रहा है रामचंद्र
अजमेर, 13 फरवरी। भैरूंदा में 5 जनवरी को घटित हाथ-पैर काटने की घटना में घायल रामचंद्र कोथ की हालत बिगड़ने से जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अधिक मात्रा में खून बहने से रामचन्द्र रक्त की कमी से झूझ रहा है। उसे चिकित्सालय में कई यूनिट रक्त चढ़ाया गया है।
घायल के भतीजे घासी राम कोथ ने बताया कि भैरूंदा के 3 पीढी़ से सरपंच बन रहे बाहुबली राजनेता बजरंग सिंह और उसके परिवारजनों एवं साथियों ने एक राय होकर रामचन्द्र पर दिन दहाड़े हमला किया तथा कुल्हाड़ी से दोनांे हाथ, दोनांे पैर, कान तथा नाक काट डाले। निर्ममता के साथ हाथ और पैर काटकर अलग कर दिए। ईलाज के लिए पूर्व में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में ईलाज के लिए लाया गया। हालत चिन्ता जनक होने के कारण इन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में रैफर किया गया। वहां के ईलाज से एक बार ठीक होने पर छुट्टी दी गई। गांव लाने पर अचानक तबीयत बिगड़ जाने से इन्हें जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने रक्त के अधिक बहने से उसकी कमी होना बताया। रामचन्द्र को भर्ती होने के पश्चात कई यूनिट रक्त चढ़ाया गया है।
घासीराम ने बताया कि हाथ-पैर काटने की घटना को अंजाम देने वाले बजरंग सिंह और उसके साथी राजनैतिक पहुंच के कारण क्षेत्रा को आतंकित करने के साथ ही धनबल और भुजबल सम्पन्न होने के कारण रामचन्द्र और उसके परिवार वाले खौफजदा है। पुलिस के द्वारा निष्पक्ष जांच करवाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देने के पश्चात जांच उच्च स्तर पर करवाने के लिए निर्देशित किया गया। बाहुबली बजरंग सिंह द्वारा पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने के लिए राजनैतिक रंजिश को व्यक्तिगत लड़ाई का रंग दिया जा रहा है। इस जानलेवा घटना को अन्य किसी के साथ कहासुनी होने की सामान्य घटना के साथ जोड़कर पेश किए जाने से मुख्य अभियुक्त कानून की पहुंच से दूर है और नाबालिग बच्चों को घटना में शामिल होना बताकर अपना बचाव कर रहा है।
घासीराम कोथ
मो.नं. – 9610150714