बाल्मीकि समाज ने दी आन्दोलन की चेतावनी

अजमेर 26 फरवरी 2017। बाल्मीकि समाज एकता मंच के तत्वाधान में गोगा मेडी मंदिर पर विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डोर-टू-डोर व्यवस्था के द्वारा कचरा संग्रहण व्यवस्था को शीघ्र बंद कराने का निर्णय लिया गया।
बाल्मीकि समाज एकता मंच के अध्यक्ष महेश लखन ने जानकारी देते हुए बताया कि डोर टू डोर व्यवस्था को बंद करने के निर्णय पर नगर निगम द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण वाल्मिकी समाज में रोष व्याप्त है। वाल्मिकी एकता मंच द्वारा पुनः नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी जाती है कि अगर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वाल्मिकी जन आन्दोलन किया जायेगा। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस व्यवस्था से वाल्मीकि समाज के नीचले स्तर के व्यक्तियों के जीवनयापन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वह भूखे मरने की स्थिति में है। निगम के ठेकेदार को कोई डर नहीं है सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिये एवं ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड कर दिया जाना चाहिए जो वाल्मिकी समाज के साथ अत्याचार व शोषण कर रहा है और निगम को इन परिवारों के हित में सोचना चाहिये। साथ ही 1400 कर्मचारियों की संख्या कागजों में बताया जाता है जबकि केवल 700 कर्मचारी ही कार्य कर रहे है। बाकी बंदर बाट में चले जाते है। सफाई कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी 300 दी जानी चाहिए। जिसका भुगतान भी उनके व्यक्तिगत खाते में होना चाहिये ना कि 5-7 व्यक्तियों का एक चैक से भुगतान हो। इन्हें सुरक्षा के भी साधन मुहैया नहीं करायें जाते है। इसका स्वास्थ्य परिक्षण भी समय-समय पर किया जाना चाहिए। पी.एफ. भी काटा जाना चाहिये।
लखन ने बताया कि वाल्मीकि एकता मंच ने पुरजोर से आहवान में चेतावनी दी है कि वर्ष 1985 के बाद से सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं की गई है। जिसमें एकता मंच द्वारा 2000 सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती की जानी चाहिए।
बैठक में ज्ञानचन्द निदानिया, निर्मल दास, विजय जेदिया, रामलाल डांगोरिया, गिरधारी तम्बोली, पप्पु भगत, संजय डांगोरिया, अनिल गोयर, सुनिल रील, मंजू बाई, नौरतन जावा, राजेश गोयर, अशोक लोट, मंगेश, रमेश डांगोरिया, कैलाश लखन, चमन पथरोड, रोहित तम्बोली, विनोद कलोशिया, दीपक पंवार, राहुल जैदिया, धनराज सारसर, अजय घारू, चतर, सुनिल लोट, माणक, दिनेश, पुरण, महेश चांवरिया, बाबूराम, सुनिल, खुशाल, करव, मुन्नालाल, अशोक आदि कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोक मौजूद थे।

महेश लखन
अध्यक्ष
मो. 9829418565

error: Content is protected !!