जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 8.04.2017 को सभी प्रकृति के विवादों के निस्तारण हेतु द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें प्रि-लिटिगेशन और लम्बित प्रकरणों को समाहित करते हुए शमनीय दाण्डिक अपराध, अंतर्गत धारा 138, परक्राम्य विलेख अधिनियम, बैंक रिकवरी मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, पारिवारिक विवाद, श्रम-विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली व पानी के बिल (चोरी के अलावा), मजदूरी, भत्ते और पेंशन भत्तों से संबंधित सेवा मामले, राजस्व मामले, अन्य सिविल मामले (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे) आदि का निस्तार लोक अदालत के माध्यम से किया जाना है।
आज दिनांक 03.03.2017 को श्रीमान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अजमेर श्री विष्णु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में ए.डी.आर. सेन्टर, संयोगिता नगर, अजमेर पर न्यायिक अधिकारियों की बैठक की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन बाबत कमेटी का गठन किया जा चुका है। बैठक में श्री सत्यनारायण टेलर न्यायाधीश श्रम न्यायालय, अजमेर श्री अनन्त भण्डारी न्यायाधीश मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण अजमेर श्रीमती बृज माधुरी शर्मा विशिष्ठ न्यायाधीश, अनु.जाति/जनजाति (अ.नि.प्र.) अजमेर श्री जगदीश प्रसाद शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न.01 अजमेर श्री रवि प्रकाश शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न.03 अजमेर श्री सुरेन्द्र कुमार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न.04 अजमेर श्रीमती सीमा अग्रवाल अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न.05 अजमेर श्रीमती नुसरत बानो अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश (महिला उत्पीड़न प्रकरण) अजमेर श्री धूकलराम कसवॉ वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजि. अजमेर श्रीमती प्रीति मुकेश परनामी अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न.01, अजमेर श्री मुकेश परनामी अति.वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न.02, अजमेर श्री दिनेश कुमार नागौरी अति. वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजि.न.03, अजमेर श्री संजय कुमार मीना अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेल्वेज) अजमेर श्रीमती रेखा यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट.(पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट प्रकरण) अजमेर श्री राकेश गोरा पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर श्रीमती कृष्णा गुप्ता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अजमेर जिला अजमेर श्रीमती ज्योतिसिंह मीना सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अजमेर नगर (पश्चिम) अजमेर सुश्री पूरवा चतुर्वेदी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अजमेर नगर (उत्तर) अजमेर श्री आशीष कुमार कुमावत सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अजमेर नगर (दक्षिण) अजमेर श्री सागर माथुर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न.01, अजमेर श्री अंकुर गुप्ता अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न.02, अजमेर श्रीमती हेमलता धाणदिया अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न.04, अजमेर श्रीमती मीनाक्षी तिवारी अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न.06, अजमेर श्रीमती सुरभिसिंह विशिष्ठ न्यायिक मजि. (एन.आई.एक्ट प्रकरण) न.01 अजमेर श्रीमती इन्दु उज्जवल विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई.एक्ट प्रकरण) न.02 अजमेर श्री मनेन्द्र शर्मा विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई.एक्ट प्रकरण) न.03 अजमेर श्री प्रदीप कुमार वर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न.01 ब्यावर श्री पवन कुमार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न.02 ब्यावर श्रीमती इन्दु पारीक अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न.03 ब्यावर श्री गणपतलाल विश्नोई वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ब्यावर सुश्री स्नेहलता जाखड़ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्यावर श्री राहुल चौधरी अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्या.मजि. न.01, ब्यावर श्रीमती नम्रता पारीक अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न.02, ब्यावर श्रीमती स्वाति पारीक विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई.एक्ट प्रकरण) ब्यावर श्री सोहनलाल शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, किशनगढ़ श्रीमती ममता चौधरी अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न.01, किशनगढ़ श्री अखिलेश कल्याण अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न.02, किशनगढ़ प्रेमचन्द शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, केकड़ी श्रीमती अक्षि कंसल अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न.02, केकड़ी श्री कुमेरदान चारण सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट केकड़ी श्री राजेश मीना वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नसीराबाद श्रीमती सावित्री सिंह सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीराबाद सुश्री पूनम मीना सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बिजयनगर श्री अजीत कुड़ी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्कर श्रीमती रामकन्या सोनी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, सरवाड़ उपस्थित रहे।
पैरा लीगल वॉलंटीयर के द्वारा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जायेगा। न्यायालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर को लगाकर, न्यायालय एवं जिला कलेक्ट्रेट में स्टॉल लगाकर, ऑटो, तांगा एवं रिक्श आदि में लाउड स्पीकर के माध्यम से, स्थानीय स्तर पर आयोति होेने वाले मेलों में विभागीय स्टॉल लगवाई जाकर प्रचार प्रचार के साधनों से जन-जन तक इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी। आगामी प्रस्तावित बैठक का आयोजन प्रशासन, पुलिस, नगर-निगम, बैंक, बीमा कम्पनी, श्रम विभाग, राजस्व विभाग एवं संबंधित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया जायेगा।
पूर्णकालिक सचिव
(वरिष्ठ सिविल जज एवं
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर