यूथ इंटक कांग्रेस ने मनाया मजदूर दिवस

आज दिनांक 01 मई 2017 – यूथ इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में आज मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पंचषील स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मजूदर वर्ग के लोगो को फल व मिठाई बांटकर मनाया गया।
जिलाध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया कि मजदूर दिवस मई महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है । अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस को ‘‘मई दिवस’’ भी कहकर बुलाया जाता है। एक मजदूर देष के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है आर उसका देष के विकास में अहम योगदान होता है। किसी भी समाज, देष, संस्था और उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। मजदूरो के बिना किसी भी औद्योगिक ढांचे के खड़े होने की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए मजदूरो का समाज में अपना ही एक स्थान है। अगर भारत की बात की जाए तो भारत में मजदूर दिवस के मनाने की शुरूआत चैन्नई में 01 मई 1923 से हुई थी। इसी के चलते आज मजदूर दिवस के मौक पर यूथ इंटक कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर मजदूर वर्ग के लोगो को फल व मिठाई बांटकर मजदूर दिवस को और अधिक यादगार बनाने में सहयोग प्रदान किया और अधिक से अधिक लोगो में मजदूर दिवस को बताने का प्रयास किया।
इस दौरान मुख्य रूप से राजस्थान विष्व विद्यालय छात्र नेता मोहसिन खान, मुकेष सिंह राठौड, प्रभात चौधरी, सिद्वान्त सिंह शेखावत, भरत सिंह राणा, जावेद खान, सलमान खान, अकरम कुरैषी, तौषिफ खान, हेमचन्द माली, शुभम् साहु, शैतान सिंह, मोनिल गोहिल, हरीष कुमार, नितेष सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
(समीर भटनागर)

error: Content is protected !!