बाल फिल्मों का प्रदर्शन बुधवार को

अजमेर। भारत बाल चित्र समिति के तत्वावधान मं आयोजित बाल फिल्मोत्सव में 17 अक्टूबर बुधवार को प्रात: 8.30 बजे प्लाजा टॉकीज में डीएवी स्कूल के छात्रों को माली, न्यू मैजेस्टिक में मिशन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा बीर पब्लिक स्कूल अन्दरकोट के छात्र-छात्राओं को छू लेंगे आकाश, मृदंग में सोफिया हिन्दी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को भागो भूत दिखाई जायेगी। नसीराबाद के लक्ष्मी टॉकीज में सेंट जौंस स्कूल के छात्र छात्राओं को लाडली दिखाई जायेगी।
ग्रामीण क्षेत्र में एल.सी.डी. प्राजेक्टर द्वारा बुधवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सरमालिया, पीपलाज, खरवा, कानाखेड़ा, लामाना, मांगलियावास, मकरेड़ा व बुधवाड़ा में लगभग 5 हजार बच्चों को विभिन्न बाल फिल्में दिखाई जायेंगी।

error: Content is protected !!