खादी ग्रामोद्योग केन्द्र पर दो माह का आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कम्प्यूटर प्रशिक्षण के नए बैच होंगे 5 सितम्बर से आरम्भ
अजमेर, 4 सितम्बर। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा संचालित खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र पुष्कर में सोमवार को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 58 प्रशिक्षणार्थियों का दो माह का आवासीय प्रशिक्षण सत्रा का सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर खादी बोर्ड जयपुर की सचिव श्रीमती अल्पा चैधरी द्वारा मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग की निदेशक श्रीमती स्नेहलता पंवार अजमेर के सानिध्य में किया गया।
श्रीमती पंवार ने इस मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपनी -अपनी योग्यता के अनुसार कार्य कर स्वावलम्बी बनने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट, प्रमाण पत्रा एवं छात्रावृति के चैक भी वितरण किए।
संभाग अधिकारी (खादी) श्री मूलसिंह रावत ने बताया कि कम्प्यूटर टैली, कम्प्यटर हार्डवेयर एवं हाउस वायरिंग व मोटर वाईडिंग में 58 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा 5 सितम्बर से पुनः तीनों ही ट्रेड में नए बैच का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा।

error: Content is protected !!