अर्न्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह

लोक षिक्षा समिति बैठक
जिले में सभी ब्लॉक ग्राम पंचायत व जिला स्तर पर लोक षिक्षा समिति की बैठके आयोजित की गई जिसमें साक्षर भारत कार्यक्रम की गतिविधियां, समतुल्यता कार्यक्रम, अर्न्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह के बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम

सभी लोक षिक्षा केन्द्रो पर दिनांक 05.09.2017 से 08.09.2017 तक साक्षरता दिवस समारोह से पूर्व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिनमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार है –
1. निबन्ध प्रतियोगिता:- राजस्थान सम्पूर्ण साक्षर प्रदेष कैसे बने विषय पर सभी ग्राम पंचायतों में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम रहे प्रतियोगियो के निबन्ध ब्लॉक स्तर पर भेजे गये जिनमे से प्रथम को ब्लॉक स्तर पर पुरस्कार दिया गया।

2. नवसाक्षर महिला अभिव्यक्ति:- सभी लोक षिक्षा केन्द्रों पर षिक्षित नारी व विकसित समाज विषय पर नवसाक्षर महिलाओं की अभिव्यक्ति प्रतियोगिता दिनांक 06.09.2017 को रखी गई। जिसमे प्रथम आने वाली नवसाक्षर महिला को पुरस्कार दिया गया।
3. दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम:- दिनांक 07.09.2017 को अर्न्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी लोक षिक्षा केन्द्रों पर दीप प्रज्जवलन कर लोक षिक्षा केन्द्रों को सजाया व रोषन किया गया।

4. अन्य प्रतियोगिताऐ:- लोक षिक्षा केन्द्रों पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं को आयोजन भी किया गया। जैसे – मेहन्दी प्रतियोगिता, रंगोली, माण्डना, नृत्य प्रतियोगिता आदि।

सभी लोक षिक्षा केन्द्रों पर नवसाक्षर महिला पुरूषों को एकत्रित कर समतुल्यता कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई।

ब्लॉक स्तरीय समारोह
सभी ब्लॉक पर लोक षिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

1. ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम:- दिनांक 08.09.2017 को सभी ब्लॉक में अर्न्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रधान व विकास अधिकारी महोदय ने भाग लिया। समारोह में निम्नलिखित कार्यक्रम किये गये –
1. उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो-दो प्रेरकों व वी.टी. को सम्मानित किया गया।
2. ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के विजेताओं में से ब्लॉक स्तर पर चयन कर पुरस्कार दिया गया।
3. रंगोली एवं मेहन्दी प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

4. रंगोली प्रतियोगिता

जिला स्तरीय समारोह

मानव श्रंखला
दिनांक 08.09.2017 को प्रातः 11ः00 बजे पं.स. श्रीनगर में मानव श्रंखला बनाकर साक्षरता एवं समतुल्यता कार्यक्रम का संदेष दिया गया।

error: Content is protected !!