भाजपा पृथ्वीराज मंडल की बैठक संपन्न


अजमेर। भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीराज मंडल की बैठक रविवार को लोंगिया मोहल्ला स्थित कांच फैक्ट्री परिसर में मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। भा.ज.पा. प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के मुताबिक 20 नवम्बर तक सभी वार्डों व पंचायतों में सभाएं आयोजित कर महंगाई, भ्रष्टाचार तथा एफ.डी.आई. के विरोध में व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। इसी क्रम में पृथ्वीराज मण्डल की बैठक में सभी वार्डो में आयोजित होने वाली सभाओं की रूपरेखा तय की गयी। मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी ने पार्टी स्तर पर नियुक्त बी.एल.ए. द्वितीय की नियुक्तियों के कार्य को सम्पूर्ण बताते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पार्टी कार्यकत्र्ता बी.एल.ए. के साथ सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। बैठक में भाजपा शहर जिला महासचिव धर्मेन्द्र गहलोत सहित मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
error: Content is protected !!