टीपू सुल्तान के लिए दुआ ए खैर की

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अघ्यक्ष शफी बख्श ने बताया कि शेरे मेसूर हज़रत टिपू सुल्तान जिनका जन्म 20 नवम्बर 1750 में बेंगलोर के निकट हुआ था, और 1799 में इस्ट इण्डिया कम्पनी से लड़ते हुऐ शहादत पाई। भाजपा अल्पसंयक मोर्चे ने इस उपलक्ष में अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहिम फखर के नेतृत्व में हजरत टीपू सुल्तान के जन्म दिवस के उपलक्ष में ख्वाजा साहब की दरगाह में दुआ खैर की और फूल चादर पेश कर खिराजे अकीदत पेश की। उन्होंने कहा कि हजरत टीपू सुल्तान वो महान शख्सियत थी, जिनको ना केवल शेरे मैसूर बल्कि शेरे कर्नाटका भी कहा जाता है। उन्होंने ना केवलअंगे्रज़ों से लोहा लिया बल्कि उनको नाको चने चबवाए, ऐसे बहादुर पराक्रमी का आज जन्म दिवस है।  इस मौके पर आज हम ख्वाजा साहब की बारगाह में दुआ करने आये कि ख्वाजा साहब उनकी आत्मा को शांति दें और अल्लाह की बारगाह में दुआ करें कि अल्लाह पाक उन्हें जन्नतुल फिरदौस में जगह अता फरमाऐं। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के शहर अध्यक्ष शफी बख्श, फरहत सागर, मोहम्मद सलीम, तनवीर अहमद, सैयद सदिक अली, शाहिद भाई आदि कार्यकार्त उपस्थित थे।

error: Content is protected !!