हीरो मोटोकॉर्प फिर शुरू करेगा कामकाज

नई दिल्‍ली, 4 मई, 2020- मोटरसाइकिल एवं स्‍कूटर बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प परिचालन आरंभ करने के लिए तेजी से तैयारी कर रही है। यह परिचालन भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार शुरू किया जाएगा।
कंपनी का फैसला देशव्‍यापी लॉकडाउन पर सरकार द्वारा दी गई राहत तथा स्‍थानीय प्रशासन द्वारा दी गई आवश्‍यक मंजूरियों के मद्देनजर लिया गया है।
सबसे पहले, हीरो मोटोकॉर्प अपने तीनों विनिर्माण संयंत्रों – गुरुग्राम एवं धरुहेरा (दोनों हरियाणा में), हरिद्वार (उत्‍तराखंड) और राजस्‍थान के नीमराणा में ग्‍लोबल पार्ट्स सेंटर (जीपीसी) में चरणबद्ध तरीके से कामकाज शुरू कर रहा है। यह विनिर्माण संयंत्र आज से खुल गए हैं और इन सुविधाओं में उत्‍पादन बुधवार से आरंभ हो जाएगा।
सभी अन्‍य फैसिलिटीज एवं कॉर्पोरेट कार्यालयों में केवल आवश्‍यक स्‍टॉफ ही काम के लिए आएगा। ये सभी सोशल डिस्‍टेंसिंग तथा सभी उल्लिखित सुरक्षा उपायों को अपनाएंगे। भारत के सभी लोकेशनों में बाकी कर्मचारी अगले नोटिस तक वर्क फ्रॉम होम (डब्‍लूएफएच) को जारी रखेंगे।
कंपनी के दूसरे विनिर्माण संयंत्रों ने भी दोबारा खुलने के लिए आवश्‍यक मंजूरियां प्राप्‍त कर ली हैं और जब कंपनी के अधिकांश सप्‍लाई चेन पार्टनर्स को कामकाज शुरु करने की मंजूरी मिल जाएगी, उसके बाद यह परिचालन आरंभ कर देंगे।
कंपनी की आरएंडडी फैसिलिटी – सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्‍नोलॉजी (सीआइटी) ने भी दोबारा खुलने के लिए आवश्‍यक स्‍वीकृति प्राप्‍त कर ली है और यह जल्‍द ही अपना कामकाज बहाल करेगा।
परिचालन दोबारा आरंभ करने के दौरान कर्मचारियों की सेहत एवं सुरक्षा सबसे प्रमुख होगी, इसके लिए एक औपचारिक रिस्‍टार्ट मैनुअल तैयार किया गया है तथा इसे ईमेल एवं वेबिनार्स के जरिये सभी कर्मचारियों के साथ साझा किया जाएगा। जब तक कि माहौल पूरी तरह से सामान्‍य नहीं हो जाता, इसका पालन करना अनिवार्य है।
हीरो मोटोकॉर्प ने अग्रसक्रिय होकर अपने विनिर्माण संयंत्रों में कामकाज रोक दिया था और 22 मार्च 2020 से अपने सभी कार्यालयों के लिए डब्‍लूएफएच (वर्क फ्रॉमहोम) अनिवार्य कर दिया था।
देश के कई हिस्‍सों में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद, कंपनी के ज्‍यादातर व्‍यापक कस्‍टमर टच प्‍वाइंट्स, जिसमें डीलरशिप, वर्कशॉप और सेकंडरी नेटवर्क शामिल हैं, द्वारा आज से धीरे-धीरे काम शुरू करने की संभावना है।
कंपनी के डीलर पार्टनरों के साथ एक बिजनेस रिस्‍टार्ट मैनुअल भी साझा किया गया है और वे सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार स्‍थानीय प्रशासन से आवश्‍यक मंजूरियां लेनेके बाद परिचालन दोबारा शुरू करने जा रहे हैं।
अप्रैल के महीने में, न ही वाहनों का उत्‍पादन हुआ और न ही कोई वाहन डीलर को भेजा गया। इस दौरान, हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो ग्रुप की दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर सामाजिक कल्‍याण के कार्य में अपना हाथ बंटाया और कोविड-19 से लड़ाई के लिए किए जा रहे राहत प्रयासों हेतु 100 करोड़ रुपये की राशि देने का संकल्‍प लिया। इसमें पीएम केयर्स फंड में किया गया 50 करोड़ रुपये का योगदान भी शामिल है।
प्रशासन को 2000 से अधिक मोटरसाइकिलें दान करने के अलावा, कंपनी भोजन के पैकेट भी बांट रही है। सैनिटाइजर्स, फेस मास्‍क का उत्‍पादन कर उसका वितरण कर रही है। साथ ही सार्वजनिक सुरक्षा के लिए इंजीनियरिंग समाधानों का विकास कर रही है। कंपनी ने इन पहलों का दायरा बढ़ाना जारी रखा है
हीरो मोटोकॉर्प ने खासतौर से टू-व्‍हीलर फर्स्‍ट रिस्‍पांडर वाहन भी विकसित किए हैं तथा इस तरह के 60 वाहनों का उत्‍पादन इस सप्‍ताह शुरू कर दिया जाएगा। इन वाहनों को देश के सुदूर एवं कम पहुंच वाले क्षेत्रों में स्‍थानीय प्रशासन को सौंपा जाएगा।

error: Content is protected !!