बोले- ‘मैं देश का रक्षक, मुझे इंसाफ दिलवाएं’
राजस्थान के बाड़मेर में जिस बेटी के साथ शिक्षा के मंदिर में दुष्कर्म की घिनौनी वारदात हुई उसके पिता के बारे में जानकर शायद आपका दिल कांप उठेगा। आप जानकर चौक जाएंगे कि जिन्हें देश और समाज में सम्मान की दृष्टि से देखकर सलाम किया जाता है उस पिता की बेटी के दामन में दरिंदों ने दाग लगा दिया। सामूहिक दुराचार की शिकार हुई पीड़िता का पिता सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान है। जी हां, दिन-रात और सर्दी-गर्मी की परवाह किए बिना आपकी, हमारी और सरहद की सुरक्षा करने वाला सैनिक।

इस मामले में राज्य संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने प्रसंज्ञान लेते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक व प्रमुख चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। महिला थानाधिकारी अनिता रानी के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय जालिपा में कक्षा दूसरी की छह वर्षीय पीड़ित बालिका के पिता की रिपोर्ट पर दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बोर्ड से पीड़िता का मेडिकल करवाया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक रतनलाल करेंगे। इस मामले में बाड़मेर एसपी डॉ.गगनदीप सिंगला ने बताया कि दो सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज दिया गया है। बच्ची की काउंसलिंग करवाई जाएगी।
*-सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273*
देशवासियों की कड़ी प्रतिक्रिया पढ़ने के लिए क्लिक करें
http://sumitsaraswat.blogspot.in/2017/09/People-Angry-After-Rape-of-Soldiers-Daughter.html
इस वीडियो में सुनिए सैनिक पिता का दर्द
https://youtu.be/a9m5CmbDJZs