हमें कुछ चीजें ही चाहिए, जो कि आसानी से सम्भव भी है

त्रिवेन्द्र पाठक
भाईयों बहुत हो गई भाजपा और कांग्रेस की राजनिती अब इनको जवाब देने का वक्त आ गया है। ये लोग समझते हैं कि अजमेर की जनता मूर्ख है, ये लोग जातिवादी गणित लगाकर चुनाव लडते है और हमारे धार्मिक ठेकेदार इनसे हमारे वोट का सौदा करते हैं अब ये सब बन्द करके हमें इन्हे दिखाना होगा कि हमें आखिर चाहिए क्या?
हम आम नागरिक है हमें कुछ चीजें ही चाहिए सरकार जो कि आसानी से सम्भव भी है और इन चीजों को बजट में स्थान भी दिया जाता है:-
1. महगाई कम चाहिए
2. किसानों को समय पर बिजली
3. अकाल के समय कर्ज माफ किया जावे
4. सरकारी अस्पतालों में इलाज ठीक प्रकार से मिले
5. सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले
6. सडक नाली और सफाई की व्यवस्था ठीक प्रकार से हो।
7. पुलिस या अन्य किसी विभाग में आम जनता का कोई काम पडे तो उन्हे न तो चक्कर लगाना पडे और न ही रिश्वत देनी पडे
8. रोजगार के अवसर समय समय पर नियमित रूप से सरकार निकालती रहे ताकि बेरोजगारी से राहत मिले
9. सरकारी परिवहन सेवाऐं सस्ती की जाये जिससे आमजन को परिवहन में समस्या ना आये।
10. Trains में बैठने को जगह मिले जनरल डब्बे बढाये जायें।
और छोटी मोटी चीजों के अलावा हमें कुछ नहीं चाहिए। हम आम आदमी हैं।

त्रिवेन्द्र कुमार पाठक
अध्यक्ष
अजमेर यूथ

error: Content is protected !!