SCHOOL AT HOME

1. माता पिता “घर पर ही बना दें क्लासरूम” । टेबल चेयर लगा कर एक क्लास रूम बना दें । बच्चों को जोर दें कि टेबल चेयर पर बैठ कर ही पढाई करें ।
2. Time table बना कर दें। और कोशिश करें कि बच्चे उसी के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें।
3. उस time table में एक period माता पिता अपना भी रखें। यहां पर उन्हें वे पढाये, उनके बच्चों ने क्या पढा है वो समझे और व्यवहारिक ज्ञान जरूर दे वे
4. School के teachers के सम्पर्क में रहें और बच्चों का feedback लेते रहें।
5. उन्हें सही पढाई करने पर पुरुस्कृत करें
6. उनका होसला बढायें व उनकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें । Time table में योगा व व्यायाम को भी उचित स्थान दे वे।
7. सकारात्मकता का पाठ पढाये
8. अपने जीवन के खट्टे मीठे अनुभव उनसे साझा करें, सामान्य ज्ञान की बातें करें।
9. पढाई के अलावा उनकी hobbies को भी महत्व दें
10. अपना समय व स्नेह देने के साथ ही उन्हें अनुशासन का भी पाठ जरूर पढ़ाये।
माता पिता यदि खुद ही अपने बच्चे के टीचर, गाईड, व प्रिंसीपल बन जाये तो work from home की तरह SCHOOL AT HOME की विचारधारा को विकसित किया जा सकेगा । स्कूल वाले के स्कूल में आप कई कमियां निकाल देते हो पर जब बच्चा घर पर है तो आपकी SCHOOL AT HOME को भी BEST बनाईये हर द्रष्टि से ।