मैं जयपुर हूँ

में हूं एक स्मार्ट सीटी जयपुर,
राजस्थान की राजधानी जयपुर।
सवाई जयसिंह ने मुझको बसाया,
गुलाबी नगरी फिर में कहलाया।।

सवाई प्रताप सिंह से लेकर,
सवाई मान सिंह ने भी राज किया।
जयसिंह थें एक महान शासक,
दूरदर्शी और वो कल्याण दायक।।

गांव छोड़कर इन्होंने शहर बनवाया,
हवामहल नाहरफोर्ट भी बनवाया।
जल महल और यह आमेर पैलेस,
जंतर-मंतर सिटी पैलेस भी बनाया।।

चारों दिशाओं में जयपुर का चर्चा,
अरबों-खरबों रुपया लगा इसमें खर्चा।
आज देश में और सभी विदेशों में,
जयपुर भी है आज टोप-टेन में।।

आते यहां पर अनेंक पर्यटक घूमनें,
मौज-मस्ती और कलाकृतियां देखने।
पहनावा, हरियाली एवं संस्कृति,
भाषा बोली जाती है यहां ढूंढाडी़।।

दाल-बाटी और बनता है चूरमा,
राजस्थानी यहां के होते है सूरमा।
घूमर और कालबेलियां का नृत्य,
धूम मचाता सभी देश-विदेश में।।

रचनाकार
गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान
ganapatlaludai77@gmail.com

error: Content is protected !!