राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह दिनकर

हिंदी के प्रख्यात कवियों लेखकों मे जिनका नाम,
देशभक्ति रचनाऍं रचकर पाऍं वो राष्ट्रीय सम्मान।
सामान्य किसान घर जन्मे रामधारी सिंह था नाम,
रश्मिरथी उर्वशी कुरूक्षेत्र कृतियों से मिला मान।।

कवि लेखक साहित्यकार एवं आप थें निबंधकार,
स्वतंत्रता सेनानी संसद सदस्य रहें आप पत्रकार।
२३ सितम्बर १९०८ को जन्में है बेगूसराय बिहार,
उनका नाम रामधारी सिंह दिनकर थें व्यंग्यकार।।

शक्तिशाली रचनाओं से आप बहुत-लोकप्रिय हुऍं,
सरकारी अध्यापक प्राध्यापक में भी लिखते गऍं।
साहित्य अकादमी और पद्मभूषण पुरस्कार लिऍं,
१९७२ में ज्ञानपीठ पुरस्कार से आप नवाजें गऍं।।

आधुनिक युग के वीररस कवियों में आप है प्रथम,
१९९९ में बना टिकिट जो यादगार व अति उत्तम।
२४ अप्रेल १९७४ को चैन्नई में हो गया देहावसान,
५० कृतियां प्रकाशित है वें है सर्वश्रेष्ठ एवं उत्तम।।

हे महान क्रांतिकारी लेखक आप हमें ‌याद आतें है,
आपकी ओजभरी रचनाएं पढ़कर हुंकार भरते है।
लिख लेते है थोड़ा बहुत हम भी इस भारत देश में,
देशभक्त है हम भी सीआरपीएफ में सेवा करतें है।।

सैनिक की कलम ✍️
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान
[email protected]

error: Content is protected !!