दो टकले शहर में

(मुंडन स्पेशल – मेरे दो नन्हे नवाबों के नाम)

दो टकले शहर में, रात में या दोपहर में,

टोपी-मोज़े ढूँढते हैं, अपने बालों को ढूँढते हैं।

टोपी-मोज़े ढूँढते हैं, अपने बालों को ढूँढते हैं।

दो टकले शहर में, रात में या दोपहर में,

टोपी-मोज़े ढूँढते हैं, अपने बालों को ढूँढते हैं।

दो टकले… दो टकले!

कल तक जिनके सिर पे थे, घने-घने से बाल,

आज चमक रहे हैं दोनों, जैसे चाँद की थाल।

नाई चाचा खुश हो गए, लेकर अपनी मशीन,

दोनों भैया बन गए हैं, मुंडन वाले किंग!

अब आईने में अपना ही चेहरा नया नज़र आता है,

मम्मी-पापा देखकर हँसते, कौन इन्हें पहचान पाता है!

टोपी का ठिकाना ढूँढते हैं, ढूँढते हैं,

अपने सिर का बहाना ढूँढते हैं!

टोपी-मोज़े ढूँढते हैं, अपने बालों को ढूँढते हैं।

दो टकले शहर में, रात में या दोपहर में,

टोपी-मोज़े ढूँढते हैं, अपने बालों को ढूँढते हैं।

दो टकले… दो टकले!

एक का सिर है गोल-मटोल, दूजे का चमके भाल,

दोनों की इस जोड़ी ने कर दिया कमाल।

दादी बोले वाह-वाह, नाना बोले शाबाश,

मुंडन के इस रूप में लगते दोनों ख़ास!

हवा ज़रा सी चलती है तो सिर में गुदगुदी होती है,

धूप ज़रा सी पड़ती है तो चमक और भी होती है!

कंघी का ज़माना ढूँढते हैं, ढूँढते हैं,

बिना बालों का फ़साना ढूँढते हैं!

टोपी-मोज़े ढूँढते हैं, अपने बालों को ढूँढते हैं।

दो टकले शहर में, रात में या दोपहर में,

बाल गए तो क्या हुआ, हैं दोनों अपने तेवर में!

दो टकले शहर में, रात में या दोपहर में,

सबको खूब हँसाते हैं, घर के राजा कहलाते हैं!

दो टकले… दो टकले…

अरे वाह! दो टकले!

“राहत टीकमगढ़”

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!