चीन के रेलवे स्टेशन पर हमला, 33 की मौत

chinaबीजिंग. सिरफिरे युवकों के एक ग्रुप ने चीन के कुनमिंग में रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम चाकुओं से जमकर कत्ले-आम मचाया। 136 को चाकुओं से गोदा। इनमें से 33 की मौत हो चुकी है। 130 घायल हैं। चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में हुए इस हमले का कारण अब तक सामने नहीं आया है। हमलावरों की पहचान भी नहीं हो पाई है। ट्विटर की तर्ज पर बनी चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट सीना वाइबो पर कई तस्वीरें जारी हुई हैं। इनमें पुलिस को स्टेशन पर पेट्रोलिंग करते दिखाया है। कुछ तस्वीरों में खून से सनी लाशें स्टेशन पर हैं। वहीं कुछ घायलों को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को एक प्रत्यक्षदर्शी लड़की ने बताया कि हादसे के वक्त वह पास के एक रेस्त्रां में थी। उसने देखा कि काले कपड़े पहने दो लोग हाथ में बड़ा-सा चाकू लेकर लोगों के पीछे दौड़ रहे थे। स्थानीय टीवी चैनल के6 के मुताबिक पुलिस ने हमलावरों को मार गिराया।

error: Content is protected !!