भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों के मुद्दे पर प्रस्तावित बातचीत से पहले द्वीप देश में मन्नार की एक अदालत ने आज 24 भारतीय मछुआरों को रिहा करने और उनकी पांच नौकाओं को छोड़ने का आदेश दिया। श्रीलंका की एक अन्य अदालत ने कल तमिलनाडु के 116 मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिये थे। इन मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा क्षेत्र को कथित रूप से पार करने और द्वीप देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
