श्रींलंकाः राष्ट्रपति राजपक्षे हारे, मैत्रिपाला सिरिसेना होंगे राष्ट्रपति

maitripalaकोलंबो / श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मैत्रिपाला सिरिसेना ने जीत दर्ज की है। राजपक्षे सरकार में मंत्री रहे सिरिसेना ने मतगणना के शुरुआती रूझानों में बढ़त बना ली थी। रूझानों के आधार पर महिंदा राजपक्षे ने अपनी हार स्वीकार कर ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर सिरिसेना को बधाई दी और श्रीलंका के प्रति भारत की एकुजटता एवं समर्थन को दोहराया।
आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही राजपक्षे ने सरकारी आवास को छोड़ दिया। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव विजयनंदा हेराथ ने कहा कि राजपक्षे ने विपक्ष के नेता रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात के दौरान कहा कि वह जनादेश को स्वीकार करते हैं। इसके बाद उन्होंने अपना आधिकारिक आवास छोड़ दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में तमिल नागरिकों के एक बड़े समूह ने चुनाव बहिष्कार के आह्वान की उपेक्षा करते हुए सिरिसेना के पक्ष में मतदान किया। श्रीलंका की अल्पसंख्यक तमिल पार्टी तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) ने मतदाताओं से सिरिसेना को वोट देने की अपील की थी, लेकिन टीएनए के प्रांतीय परिषद के कुछ सदस्यों ने चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया था।
देश के उत्तरी तथा अन्य इलाके के अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित हो जाएंगे। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान 1.1 करोड़ से अधिक लोगों ने गुरुवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
महिंदा राजपक्षे 2005 से सत्ता में थे और वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे थे।
साभार -नवभारत टाइम

error: Content is protected !!