नाटो के ठिकानों पर हमले, 12 की मौत

सेंट्रल अफगानिस्तान में अमेरिका द्वारा संचालित एक सैन्य ठिकाने पर हुए तालिबान के दो आत्मघाती हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई। हमले में दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं। मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी और 10 नागरिक शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि पहला बम आतंकवादी के पैर में बंधा था। इसके बाद एक ट्रक में लगे बम से विस्फोट हुआ जिससे वारदाक प्रांत के सैयदाबाद जिले में बने सैन्य ठिकाने के पास स्थित स्थानीय बाजार में काफी नुकसान हुआ। घायलों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उसकी गिनती मुश्किल है। बहुत से लोग इस हमले में घायल हुए हैं और सैयदाबाद बाजार का बहुत सा हिस्सा बर्बाद हो गया है।
प्रांत के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर गुलाम फारूख मुखलिस ने बताया कि कम से कम 43 नागरिकों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 10 लोगों को गंभीर चोटों के चलते राजधानी काबुल ले जाया गया। पश्चिमी सेना के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि नाटो की अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग बल के भी दो सैनिक इन हमलों में घायल हुए हैं।

error: Content is protected !!