संरा में भारत की स्थायी सीट का समर्थन करेगा रूस

रूस संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट दिलाने का समर्थन करेगा। यह बात ब्रिक्स के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के विदेश मंत्री सरजी लावरोव ने कही। इस दौरान रूस ने संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने की मंशा पर नाराजगी जताई है। रूस के मंत्री ने साफतौर पर कहा है कि वह इसके पूरी तरह से खिलाफ हैं।

भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने रूस द्वारा भारत का समर्थन करने की जानकारी देते हुए समुद्री लुटेरों की बढ़ती वारदातों पर भी गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत समुद्री लुटेरों के आक्रमणों से सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने इसके लिए अन्य देशों से सहयोग करने की अपील की है।

error: Content is protected !!