तालिबान से संघर्ष में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के पश्चिमी हिस्से में तालिबान आतंकियों के साथ संघर्ष में 10 अफगान सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तालिबान आतंकियों की संख्या तीन थी, जिनमें से एक को ढेर कर दिया गया।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता नूर खान निकजाद ने बताया कि सोमवार दोपहर को हुए इस खूनी संघर्ष में पांच पुलिस के अधिकारी और पांच सैनिक मारे गए हैं। इनमें ओबे जिले के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं।’ उन्होंने बताया कि पुलिस के काफिले पर तालिबान ने हमला किया। इसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई, जो कई घंटों तक चली। इसमें एक आंतकी मारा गया।

error: Content is protected !!