पाकिस्तान समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोपों में गिरफ्तार 15 भारतीय मछुआरों को शीघ्र ही रिहा करेगा। कराची जेल में बंद इन मछुआरों की सजा की अवधि पिछले माह ही पूरी हो गई है।
पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद इन 15 मछुआरों को वाघा सीमा से भारत भेजा जाएगा।
पाकिस्तान के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने कहा है कि गलती से समुद्री सीमा लांघने वाले मछुआरों के प्रति दोनों देशों की सरकारें संवेदनशीलता दिखाए और सजा पूरी कर लेने वाले ऐसे मछुआरों को शीघ्र रिहा किया जाए।