लंदन। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी एडविना के बीच आत्मिक प्रेम संबंध थे न कि जिस्मानी। एडविना की बेटी पामेला हिक्स ने यह कहकर दोनों के बीच संबंधों को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है।
एडविना जो फ्रेड ऐस्टायर के साथ चार्ल्सटन स्टूडियो में रॉयल्टी के लिए डांस करती थी, कितने नौजवान न सिर्फ उनके कदमों में बल्कि बेडरूम तक साथ होते थे, वह नेहरू के प्यार में बुरी तरह पागल हो गई।
एडविना और नेहरू के बीच प्रेम संबंध को पामेला अलग नजरिये से देखती हैं। 83 वर्षीय पामेला का कहना है कि इससे उनकी मां को शांति मिलती थी। वह कहती हैं कि एडविना ने नेहरू में भावनात्मक लगाव पाया, जिसकी वजह से वह उनसे मिलने के लिए तड़पती थी। दोनों एक-दूसरे के अकेलेपन को दूर करने में सहयोग करते थे।
पामेला ने ‘इंडिया रिमेम्बर्ड’ नामक किताब में लिखा है कि भारत में रहने के दौरान मैंने नेहरू के साथ बहुत लंबा समय गुजारा है। मेरी मां और नेहरू के बीच गहरा आकर्षण था। यह दो जिस्म एक जान की तरह था।
पामेला ने लिखा है, आजादी के 10 साल बाद नेहरू ने मां को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई आकर्षण हम दोनों में था जिससे हम करीब आए। मां के पास नेहरू के लिखे गए लगभग एक सूटकेस भरकर पत्र थे। मां जब तनाव में रहती थीं तो इन्हें रात में पढ़ा करती थीं। मैंने भी उन पत्रों को पढ़ा है। पत्र पढ़कर ऐसा लगा कि दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे।
एडविना और लॉर्ड माउंटबेटन पर उस जमाने में सबसे नजरें टिकी होती थी लेकिन हकीकत इससे अलग थी। दोनों ही अपनी अलग जिंदगी और मौज-मस्ती में मशगूल रहते थे। लार्ड ने कभी एडविना को नेहरू से नजदीकी रिश्ते को लेकर नहीं रोका-टोका।
Comments are closed.