पागलपन ऐसा कि आईफोन व आईपैड खरीदने को बेची किडनी

chinese-teen-sells-kidney-to-buy-iphone-ipadबीजिंग। अभी तक आपने कई लोगों ऐसे देखे होंगे जिनमें किसी चीज को लेकर काफी पागलपन सवार होता है। लेकिन ऐसे लोग कम ही देखे होंगे जो इस पागलपन को खत्म करने के लिए अपने शरीर के किसी अंग का ही सौदा कर दें। जी हां, दक्षिणी चीन में कुछ ऐसा ही देखने को आया है, जहां आईफोन के पागलपन के चलते एक किशोर ने अपनी किडनी को बेच दिया। यह किशोर स्कूली छात्र है।

युवाओं में नए-नए इलेक्ट्रानिक प्रोडेक्ट के प्रति दीवानगी इस कदर हावी हो रही है कि वह किसी भी हद तक जाने से परहेज नहीं करते हैं। दक्षिण चीन में एक किशोर ने आईफोन खरीदने के लिए पैसे जुटाने की खातिर अपनी एक किडनी ही बेच डाली। यह खबर वहां की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने दी है।

खबर के मुताबिक यह युवक अपने लिए एक आईफोन व आइपैड खरीदना चाहता था किन्तु उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि यह सब खरीदा जा सके। लिहाजा एक दिन वह किडनी के कारोबारियों के संपर्क में आया और उसने अपने किडनी बेच डाली। किडनी बेचकर जो रकम मिली यूं तो वो उसके लिए काफी थी। लेकिन इसकी खुशी भी ज्यादा देर तक उसके पास टिक नहीं पाई, क्योंकि इस रकम का बड़ा हिस्सा डाक्टरों और किडनी कारोबारियों ने आपस में बांट लिया। युवक के हाथों में सिर्फ आए तो वह थे बाइस हजार युआन।

हालांकि उसके आईपैड और आईफोन खरीदने के लिए यह पैसा भी काफी था। किशोर जब आईफोन व आइपेड लेकर घर आया और उसकी मां ने पूछा कि इसके लिए पैसे कहां से आये, तब उसने बताया कि उसने अपनी किडनी बेच दी है।

error: Content is protected !!