सनाउल्लाह की मौत पर भड़का पाक, कहा दोषियों को दो सजा

Sanaullah,इस्लामाबाद। पाकिस्तान कैदी सनाउल्लाह की चंडीगढ़ अस्पताल में हुई मौत के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। पाक ने भारत से अपील की है कि इस हत्या के दोषियों को भारत जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाए। मंत्रालय ने सनाउल्लाह की मौत पर गहरा शौक जताया है। वहीं पाक प्रधानमंत्री मीर हजार खान ने भारत से सभी पाक कैदियों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की अपील की है।

पढ़ें: सनाउल्लाह की मौत, पाक जाएगा शव

खान ने भारतीय जेलों में सजा पूरी कर चुके कैदियों को रिहा कर वापस पाकिस्तान भेजे जाने पर भी जोर दिया है। उधर, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सनाउल्लाह के शव को पाकिस्तान को सौंपने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय उसका शव पाक वापस भेजने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों से बात कर रहा है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव पाक अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 3 मई को जम्मू की कोट भलावल जेल में बंद पाक कैदी सनाउल्लाह पर पूर्व भारतीय सैनिक ने जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद उसको जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार न होने के बाद उसको चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों गुर्दो के फेल हो जाने की वजह से उसकी गुरुवार सुबह मौत हो गई।

error: Content is protected !!