मूर। अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में ‘टॉरनेडो’ जैसे भयंकर तूफान ने 51 लोगों की जान ले ली है। इस तूफान की गति 320 किमी से भी ज्यादा और ऊंची थी। मृतकों में अधिकतर बच्चें शामिल थे। इस तूफान एक स्कूल पूरा तहस नहस कर दिया है।
ओकलाहोमा के मेडिकल अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं जताई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस तूफान में 120 लोग घायल हो चुके हैं। जिन्हें शहर के नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिनमें से 70 स्कूली बच्चे बताए जा रहे हैं। कुछ बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस तूफान की हवाएं काफी ऊंची है। इस ‘टॉरनेडो’ की एक फीसद हवा ऊंची-ऊंची इमारतों तक पहुंचकर उन्हें तोड़ चुकी है। हजारों गाड़ियां नष्ट हो गई है।
नेशनल वेदर सर्विस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ये तूफान हाफ माइल ऊंचे तक जा सकता है। राहत कार्य जारी है।