उपराष्ट्रपति अंसारी ने पेरू में किया भारत उत्सव का उद्घाटन

vice president, Hamid Ansariलीमा। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने लातिन अमेरिकी देश पेरू में भारत उत्सव का उद्घाटन किया। इस उत्सव में भारतीय संगीत, नृत्य और साहित्य की झलक मिलेगी। पेरू में हिंदी सिनेमा और सुपर स्टार शाहरुख खान बहुत लोकप्रिय हैं।

अंसारी रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर लीमा पहुंचे हैं। उप राष्ट्रपति की यात्रा का अगला पड़ाव क्यूबा होगा। क्यूबा में भी भारत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पेरू में आयोजित समारोह में अंसारी की समकक्ष मैरिसोल एस्पिनोजा मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में भारत के छह नृत्य भरतनाट्यम, कत्थक, ओडिशी, मणिपुरी, कथकली और छउ प्रमुख आकर्षण हैं। उत्सव में दादा साहेब फाल्के की राजा हरिश्चंद्र, राज कपूर की बॉबी, आमिर खान की तारे जमीन पर, शाहरुख खान की कभी हां, कभी ना, गोविंद निहलानी की अर्ध सत्य जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। संस्कृति सचिव रवींद्र सिंह ने कहा कि भारत उत्सव हिंदी फिल्मों, नृत्य और साहित्य का मिश्रण है। भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा ने कहा कि पेरू के लोगों की भारत की संस्कृति में बहुत दिलचस्पी है।

error: Content is protected !!