भाजपा में वापसी नहीं होगी जसवंत की?

jaswant singhलालकृष्ण आडवाणी एवं पार्टी से निष्कासित जसवंत सिंह की दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद राजस्थान भाजपा में हलचल है। हालांकि राजस्थान भाजपा ने मुलाकात को निजी बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि पार्टी से बगावत करने वाले जसवंत सिंह को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित किया है और वे आज भी निष्कासित ही हैं। अच्छे संबंधों के चलते आडवाणी एवं जसवंत सिंह के बीच मुलाकात हुई है जो कि निजी है। आडवाणी से मुलाकात को जसवंत सिंह की भाजपा में वापसी से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि इन लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट से टिकट नहीं मिलने पर जसवंत सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने अपने पिता का इन चुनाव में प्रचार किया था जिसके कारण पार्टी ने दोनों को ही निष्कासित कर दिया था।

error: Content is protected !!