अजमेर ने ओढ़ी अपेक्षाओं की चादर। दो मंत्री स्टेट में, एक केंद्र में। चार साल बाद पता चलेगा हमारी चादर में कितने छेद कितने पैबंद मिले। सचिन पायलट जितनी उड़ान भरना सांवर लाल की किस्मत में होगा या नहीं। अजमेर smart city बनेगा लेकिन नई जगह। पुराने अजमेर में सब वैसे का वैसा रहेगा। वही घिचपिच सड़कें, धुँआ छोड़ते टेम्पो-सिटी बस, ठेले खोमचो वालों का राज, बेवडो का स्वर्ग, भिखारियों का चरागाह, अतिक्रमियों का आँगन, वही स्टेशन रोड वही ट्रेफिक का लोड, अस्पताल का हाल भी वही रहेगा। दफ्तरों में आम जनता को मलाल वही रहेगा। सेटिंग से थाने चौकियां चलती रहेंगी, चोरों से बरामद माल पुलिस यूँ ही हडपति रहेगी। smart अजमेर नहीं नया अजमेर होगा, पुराना तो पुराने जैसा ही रहेगा।
-संतोष खाचरियावास
whats app
1 thought on “अजमेर ने ओढ़ी अपेक्षाओं की चादर”
Comments are closed.
अजमेर 4 साल बाद कैसा होगा ? ये सब आपको पहले से मालूम तो तब तो आप भगवान हो । कृपा करके मुझे भी बताईये की मै 4 साल बाद कैसा होगा ? मेरा मो: न. 9828837548
चः