नेतृत्व चाहिए तो राजे ही एक चेहरा हैं

vinita jaiman
vinita jaiman
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद देश में कई तरह की अफवाहों का दौर चल रहा हैं। कभी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को केंद्र में रक्षा मंत्री तो कभी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षा मंत्री बनाए जाने की अफवाहे फैल रही हैं। इसी तरह राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश माथुर के नेतृत्व में लड़े जाने की अफवाहे भी तेज हो गई हैं। ओम माथुर ने हाल ही में उत्तरप्रदेश में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई हैं। मुख्यमंत्री राजे ने फिलहाल ऐसी अफवाहों पर रोक लगाई हैं।

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा का कुशल नेतृत्व कर रही हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में प्रदेश में करीब 162 सीटों पर प्रचंड़ जीत दर्ज की थी। आगामी विधानसभा चुनाव भी मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। राजस्थान में मुख्यमंत्री राजे ने जिस प्रकार जनता के लिए विकास की सफल नीतियों से कार्य किया हैं उससे प्रदेश की जनता अभीभूत हैं। कहा जा सकता हैं कि केंद्र में भले ही राजे को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले लेकिन राजस्थान में अगर भाजपा को नेतृत्व चाहिए तो राजे ही एक चेहरा हैं।
whats app

error: Content is protected !!