कानाफूसी है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली जयपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ब्राह्मण बाहुल्य होने के कारण गिरधारी लाल भार्गव इस सीट से छह बार लोकसभा चुनाव जीत चुके थे। 2009 में कांग्रेस के महेश जोशी ने इस सीट से चुनाव जीता था। जेटली भी ब्राह्मण हैं। वह राज्यसभा के लिए तीन बार चुने गए हैं लेकिन लोकसभा का चुनाव उन्होंने एक बार भी नहीं लड़ा है। जेटली को पहले जम्मू, अमृतसर और दिल्ली की एक सीट से जेटली को चुनाव लड़ाने की अटकलें लगाई गई। मगर अब उसमें जयपुर का नाम भी जुड गया है।