रेगुलेटर बताएगा सिलेंडर में कितनी गैस

हॉकर आपके सिलेंडर से गैस निकालकर दे रहा है तो घबराइए नहीं। पेट्रोलियम कंपनियां इसका हल ढूंढ़ रही हैं। ऐसा रेगुलेटर बनाया है जो सिलेंडर में गैस की मात्रा की जानकारी मुहैया कराएगा।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कम गैस मिलने की शिकायत आम हो गई है। इसे लेकर उपभोक्ताओं की गैस एजेंसी के कर्मियों और हॉकरों से झिकझिक भी होती रहती है।

गैस सिलेंडर में पानी और कीचड़ भरे रहने की भी शिकायत रहती है। सिलेंडरों में गैस की माप के लिए उपभोक्ताओं के पास उपकरण भी नहीं रहते हैं जिसका लाभ हॉकर लेकर कम गैस वाला सिलेंडर दे देते हैं। इस गड़बड़ी पर लगाम कसने को लेकर पेट्रोलियम कंपनियों ने कई प्रकार के प्रयोग किए हैं। अब एक ऐसा रेगुलेटर बनाया गया है जो सिलेंडर में गैस की मात्रा के बारे में बताएगा।

इस रेगुलेटर का प्रारंभिक प्रयोग बंगलौर में किया जा रहा है। प्रायोगिक सफलता के बाद इसे अन्य स्थानों पर लाया जा सकता है। यही नहीं यह रेगुलेटर प्रतिदिन खर्च होने वाली गैस के बारे में भी बताएगा।

error: Content is protected !!