नितीश भी शामिल हुए प्रधानमंत्री पद की दौड़ में

nitishबिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए दिल्ली में रैली आयोजित कर साफ संकेत दे दिए कि वे भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि उनका सारा जोर बिहार के विकास पर था, मगर देश के पिछड़े तबके के लोगों को भी साथ लेकर दिल्ली पर काबिज होने का लगभग ऐलान कर दिया। हालांकि उनका रुख कांग्रेस के प्रति कुछ नरम था, मगर साथ भी चेतावनी दे रहे थे कि अगर उनकी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में कुछ चालाकी की गई तो वे सबक सिखाना भी जानते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ दिख रहा था कि वे भी अब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह राष्ट्रीय क्षितिज पर उभरने को तत्पर हैं।

1 thought on “नितीश भी शामिल हुए प्रधानमंत्री पद की दौड़ में”

  1. अरे भाई शायद आपने यह क्यो नहि सोचा कि सिर्फ २० सान्सदो से प्रधान्मन्त्रि नहि बन जाता ओर तो ऊन्के सभी mp भी यह नहि साहेन्गे कि नितिश्कुमार PM बने ! समज मे नहि आता आखिर मीदिया यह अव्यवहारिक बहस क्यो कर रहा है

Comments are closed.

error: Content is protected !!