कानाफूसी है कि अजमेर उत्तर में कांग्रेस टिकट के लिए एक और दावेदार उगने को आतुर है। नाम है विन्नी जयसिंघानी। पिता का नाम स्वर्गीय श्री सुभाष जयसिंघानी। सिंधी समाज के सुपरिचित चेहरे नानकराम जयसिंघानी के भतीजे। सब को पता है कि यह परिवार सेवानिवृत्त आईएएस एम. डी. कोरानी से संबद्ध है। यूं तो कोरानी के ही पुत्र शशांक कोरानी एक दावेदार माने जाते हैं, मगर जैसे ही विन्नी जयसिंघानी का नाम चर्चा में आया है, एक गणित समझ में आता है। कहीं वे शंशाक के डमी तो नहीं। कहने की जरूरत नहीं है कि शशांक खुद केन्द्रीय कंपनी मामलात राज्य मंत्री सचिन पायलट के दोस्त हैं तो कोरानी साहब के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अच्छे संबंध हैं। इसी कारण उनको दावेदार माना जाता है। वे एक बार यहां से चुनाव लडऩे की रुचि जाहिर भी कर चुके हैं। चंद लोगों को ही पता होगा कि कुछ साल पहले कोरानी साहब ने सिंधी समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया था। इसे इस रूप में लिया गया था कि वे अपने बेटे के लिए जाजम जमा रहे हैं। उनके लिए टिकट हासिल करना कोई कठिन काम नहीं। समझा जाता है कि अगर उनका चुनाव लडऩे का मूड नहीं हुआ तो वे विन्नी का नाम आगे कर सकते हैं। विन्नी के यहां कुछ सक्रिय कांग्रेस नेताओं से उठना-बैठना है। वे ही उन्हें दावा ठोकने और सपोर्ट करने को प्रेरित कर रहे हैं। देखना ये है कि वे खुल कर दावेदारी करते हैं या नहीं।
7 thoughts on “अजमेर उत्तर में उभरा कांग्रेस का एक और दावेदार”
Comments are closed.
The only and only most deserving candidate from Sindhi Community can only be GIRDHAR TEJWANI itself……The Person who don’t ask for anything deserves everything.
Ticket ki maaraa maari ….ticket to aise diye jaane ki baat ki ja rahi hai maano apne chaheton ko revdi baanti jaa rahi hai ….kya koi jansevak ya janprathinidhi chunana hai jis ne Ajmer ke liye sakriy roop se kaam kiya hai ya nahi …ab to in ko apna kaam karne dijiye …parantu janata ko dekhna hai ki koi karyakarta chune jaayen jo un ke liye kaam karen …na ki koi revdi raam …..
Mam i think u work for sum ngo
Milenge jarur milenge
Sindhi samaj me sab se majboot davedar Bhaiya hi hai……. Definate jitenge bi
Carry on & best wishes for great future
WAAH …
TAU BJP MEI (Nanakram jaisinghani)
BHAI AAM ADMI PARTY MEI (Anshul jaisinghani)
AB YE MAHASHAY CONGRESS SE
KYA CONGRESS ITNI BEWAKOOF HAI ?
YA YE PARIVAAR BEWAQOOF BANAA RAHA HAI CONGRESS KO ?
Sir congress is missing intellectual persons like u. Kindly come forward.
And let us get involve into sports politics