अन्ना ने दी केजरीवाल को लोकसभा चुनाव न लडने की सलाह

Anna-hazare 450नई दिल्ली / अरविंद केजरीवाल के गुरु अन्ना हजारे ने उन्हें सलाह दी है कि लोकसभा चुनाव न लड़ें और अभी दिल्ली ही संभालें। जी न्यूज के एक कार्यक्रम में अन्ना हजारे ने यह बात कही। अन्ना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अभी पूरे देश में चुनाव लड़ना सही नहीं होगा।’ अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP पहले ही 20 राज्यों में लगभग 300 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। इनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सभी सीटें शामिल हैं। पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का ऐलान जनवरी महीने में कर सकती है। अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेद की वजह चुनाव ही रहे हैं। पहले भी जब अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया तो अन्ना हजारे नाराज हो गए थे। इसी के बाद भ्रष्टाचार के विरोध में चला आंदोलन दोफाड़ हो गया। हालांकि अरविंद केजरीवाल पीछे नहीं हटे। उन्होंने पार्टी बनाई और दिल्ली में शानदार प्रदर्शन किया। यहां तक कि वह अल्पतम की सरकार बनाने में भी कामयाब रहे।

error: Content is protected !!