चक्रवाती तूफान से भारी तबाही 10 की मौत, 30 घायल

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले एवं आसपास के क्षेत्र में कल शाम आये चक्रवाती तूफान से मृतकों की संख्या आज बढ कर 10 हो गयी है और 30 से अधिक घायल हुये हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में चक्रवाती तूफान से सलेमपुर क्षेत्र में तीन, देवरिया में तीन, बरहज में दो, रुद्रपुर और भाटपाररानी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 30 से अधिक घायल हो गये। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कल शाम सात बजे तेज आंधी एवं चक्रवात से लगभग 24 झोंपडियां उड गयी तथा कई पशुओं की मौत हो गयी। इस दौरान बडी संख्या में पेड उखड गये। जिले की बिजली और दूरसंचार की सेवाएं भी प्रभावित हुयी है। अधिशासी अभियंता ए के ओझा ने बताया कि देवरिया शहर में लकडी और सीमेंट के बिजली के 50 खंभे टूट गये हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली के 250 खंभे गिरे हैं।

error: Content is protected !!