सोनिया गांधी का महाराष्ट्र दौरा रद्द

soniya gandhiनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से अपना महाराष्ट्र का एक दिवसीय दौरा रविवार को रद्द कर दिया । कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी बीमार हैं। उनकी बीमारी के बारे में कुछ विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। सोनिया मुंबई, धुले और नंदूरबार में रैलियों को संबोधित करने वाली थीं। हालांकि अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के साथ मुंबई में रैली करेंगे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर सोनिया की जगह अभिनेता-राजनीतिज्ञ राज बब्बर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद रैलियों को संबोधित करेंगे।

error: Content is protected !!