आहत करने वाली घटना की विनम्र जानकारी

vidisha samachar 02मैं आपको आहत करने वाली एक घटना की विनम्र जानकारी सपरिवार शाकाहारी होने के नाते सादर दे रहा हूं। कल 22.12.2014 को स्थानीय ट्रिनिटी कॉन्वेन्ट स्कूल में एक फंक्षन के साथ सभी विद्यार्थियों को खाने के लिए केक वितरित किए गए थे। जो बच्चे केक अथवा अन्य किसी पेक्ड खाद्य पदार्थ पर रेड निषान होने से उसके मांसाहारी-अण्डायुक्त होने की जानकारी रखते थे, उन्होंने उस केक को नहीं खाया, क्योंकि काटने के पहले जब उस केक पर से रेपर हटाया गया, तो उस केक के रेपर पर लाल निषान था, जो कि इस बात का प्रमाण था कि वह केक अण्डायुक्त मांसाहारी था। जो बच्चे उस रेपर को नही देख पाए होंगे अथवा जिन्हें शाकाहारी अथवा मांसाहारी खाद्य पदार्थ संबंधी निषानों की जानकारी नही रही होगी उन्होंने चाहे अनजाने मे ही सही, उस मांसाहारी केक को स्वयं शाकाहारी होने के बावजूद खा लिया, क्योंकि वह केक टीचर्स द्वारा बच्चों को वितरित कर खिलाया गया। निष्चित रूप से शाकाहारी परिवारों के लिए यह एक अति आघातक घटना रही है। वैसे भी यह ऐसा विषाल स्कूल है जहां सर्वाधिक बच्चे शाकाहारी परिवारों के हैं। इस प्रकार इन शाकाहारी बच्चों को भी मांसाहारी केक खिलाया गया।
ये केक इतनी बड़ी संख्या में मंगवाये गए थे कि उनके रेपरों के टुकड़े अब भी स्कूल के कूड़ादान में होंगे। बस उन्हें तलाषने की जरूरत है। कृपया आप भी इस प्रकार की तलाष अपने स्तर पर कराकर घटना की तथ्यपरक जानकारी पर आधारित समाचार प्रकाषित करने का कष्ट करें, ताकि भविष्य में शाकाहारी परिवारों और उनके बच्चों के साथ भावनाओं को अत्याधिक ठेस पहुंचाने वाली घटना फिर नही हो सके।
अमिताभ शर्मा
पत्रकार
विदिशा

error: Content is protected !!