टोरंट पावर के विरूध्द दहतोरा में हुई महापंचायत

IMG_3276आगरा। टोरंट पावर के विरूध्द दहतोरा के ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने टोरंट के खिलाफ महापंचायत कर आगे की रणनीति बनाई। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टोरंट के किसी भी कर्मचारी को गांव में घुसने नहीं दिया जायेगा। इसके लिए गांव में एक सौ युवाओं की एक समिति गठित की गई है। वह टोरंट की कार्य प्रणाली पर गांव में नजर रखेगी व गांव का प्रत्येक परिवार एक पोस्टकार्ड माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम प्रेषित किया जायेगा। जिसमें मांग की जायेगी कि गांव को टोरंट से हटाकर दक्षिणांचल से जोड़ा जाये क्योंकि दहतोरा अभी शहरीक्षेत्र से बाहर से व नगर निगम में नहीं आता है।
आगामी दिनों में टोरंट के विरू( यह आंदोलन और तेज किया जायेगा। इसमें ग्रामीण धरना प्रदर्शन से लेकर आमरण अनशन तक कलैक्ट्रट पर कर अपनी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचायेंगे। महापंचायत में हजारों की संख्या में महिला युवा व बुजुर्ग शामिल हुये।
आगामी रणनीति के लिए 7-1-15 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे एक पुनः पंचायत बुलाई गई है। जिसमें सभी राजनीतिक दलों के लोगांे से सहयोग मांगा गया है कि वह गांव को टोरंट के उत्पीड़न से मुक्त करायें व गांव गरीब की आवाज को विधान सभा से लेकर संसद तक उठायें।
महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी योगेन्द्र सिंह व संचालन हरिकिशन लोधी ने किया।
प्रमुख रूप से कल्याण सिंह अध्यापक, पीतम सिंह लोधी, चौधरी पप्पू, जितेन्द्र सिंह चौधरी, कमली काका, संजय फौजदार, कैलाशी राम, विष्णु मुखिया, यशपाल लोधी, बंटी लोधी, डॉ. ऊदल सिंह, महेश प्रधान, चौ. जितेन्द्र सिंह चौ. अजय सिंह, वेदपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हरिकिशन लोधी
मो. 9997144111

error: Content is protected !!