संत सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्रालय जायेगा जैन मीडिया

विनायक लुनिया
विनायक लुनिया
उज्जैन : संतो के पैदल विहार में होते दुर्घटना के दौरान बढ़ते मृत्युदर
(कालधर्म दर ) को देखते हुए संत सुरक्षा महाअभियान चलने वाले जैन मीडिया
सोशल वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अधयक्ष विनायक ए लुनिया ने जैन समाज
को सम्बोधित करते हुए कहा की जब जैन समाज अल्पसंख्यक होने के बावजूद भारत
की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है उसके बाद भी आज तक जैन समाज को अनदेखा किया
गया है आज हमारे संत सड़को पर सुरक्षित विहार नहीं कर सकते आज तक हमने कुछ
नहीं माँगा आरक्षण के नाम पर हिंसा फैलाया जाता है लेकिन हम अहिंसा के
पुजारी है और हम अहिंसा पूर्वक संतों के लिए सुरक्षा की मांग करेंगे,
श्री लुनिया ने कहा की गत महीनो से जैन समाज के संतों के आशीर्वाद
प्राप्त करने के बाद समाज के सहयोग के साथ संतों के पैदल विहार के दौरान
संतों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर हम केंद्रीय मंत्रालय जाकर
भारत सरकार से मांग करेंगे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चोपड़ा ने
बताया की संतों के साथ होने वाले दुर्घटना पर कानूनन कार्यवाही तक नहीं
किया जाता है जिस कारन दुर्घटना दर में बढ़ोतरी हो रही है और आज अगर समाज
नहीं जग तो ये आंकड़ा कहा पहुंच जायेगा हम सोच भी नही सकते, संगठन के
राष्ट्रीय संगठन महासचिव ललित मेहता ने बताया की सकल जैन समाज के अधिकतर
संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लुनिया जी की सहमति
के साथ संगठन ने संत सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्रालय जाने का
निर्णय लिया है और जब तक हमारे संतों को विहार के दौरान सुरक्षा प्रदान
नहीं किया जायेगा हम चुप नहीं बैठेंगे. दिल्ली से राष्ट्रीय महामंत्री
श्रीमती सारिका जैन ने बताया की जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लुनिया
के साथ संगठन की एक टीम मंत्रालय में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी
एवं केंद्रीय कानून मंत्री डी. वी. सदानंदा गौड़ा जी से संपर्क करेगी.
वीरेन्द्र चौपड़ा
मो. 9981966140

error: Content is protected !!