प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा!

दिल्ली के ख्‍याला इलाके में असम की एक लड़की को नौकरी देने के नाम पर बंधक बनाकर आठ दिनों तक सामूहिक बलात्‍कार किया गया।

लड़की किसी तरह बदमाशों के चुंगल से निकल कर पुलिस तक पहुंची और घटना की जानकारी दी। लड़की प्लेसमेंट एजेंसी के जरिया काम के लिए दिल्ली आई हुई थी।

खास बात यह है कि सूचना पाकर पुलिस ने जब प्‍लेसमेंट एजेंसी पर छापा मारा तो चौकाने वाले तथ्‍य सामने आये। प्‍लेसमेंट एजेंसी में जिस्‍मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

पीडि़त लड़की असम की घटना के मुताबिक नाबालिक लड़की ने असम से आने के बाद कुछ समय तक अलग-अलग जगहों पर काम किया, लेकिन इधर कुछ दिनों से उसके पास काम नही था, उसने प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले इमरान से सम्पर्क किया।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि वारदात के दौरान युवती को जबरन शराब पिलाई जाती थी फिर एक साथ कई लोग उसका बलात्‍कार करते थे।

इमरान ने उसे रहने की जगह देने के नाम पर बंधक बना लिया और चार लोगों ने मिलकर उसके साथ एक सप्ताह तक सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि वारदात के दौरान युवती को जबरन शराब पिलाई जाती थी फिर एक साथ कई लोग उसका बलात्‍कार करते थे।

पूरी घटना पर प्रकाश डालते हुए पुलिस ने बताया कि दो साल पहले करीब 16 वर्षीय लड़की को उसी के गांव की एक महिला असम से यहां लायी थी।

उसे एक प्लेसमेंट एजेंसी की मदद से पंजाबी बाग में बतौर मेड काम पर रखवाया गया था। एक साल काम करने के बाद वह गुजरात जाकर काम करने लगी। वहां मन न लगने पर वह पुन: दिल्ली लौट आई. कुछ दिन से वह रोहिणी इलाके में एक घर पर काम कर रही थी।

पुलिस ने मेडिकल करने के बाद मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल में बलात्‍कार की पुष्टि हुई है।

error: Content is protected !!