आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को पराग्वे के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आर्ट ऑफ लीविंग फाऊंडेशन ने शुक्रवार को बताया कि पराग्वे की राजधानी में गुरुवार को श्रीश्री रविशंकर को ‘नैशनल ऑर्डर ऑफ मेरिटो डी कॉम्युनेरोस’ अर्पित किया गया।
पराग्वे की संसद के 200 वर्षों के इतिहास में देश के बाहर के केवल दो व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया किया गया है। आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्रीश्री ने पराग्वे के राष्ट्रपति फेडेरिको फ्रांको से पुरस्कार ग्रहण किया और सीनेट (संसद) को सम्बोधित भी किया। आर्ट ऑफ लीविंग के जरिए श्रीश्री द्वारा किए जा रहे मानवतावादी कार्यों को मान्यता देते हुए पराग्वे के ऑटोनोमा डी एसंसियन विश्वविद्यालय ने उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान की।