भारत माता की प्रतिमा खंडित करने वालों पर लगे रासुका

aagra newsआगरा। ग्रामीण विकास संघर्ष समिति ने शुक्रवार को अराजक तत्वों द्वारा दीवानी स्थित भारत माता की प्रतिमा तोडे जाने की कडी निंदा की।
ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के संयोजक सुनील राजपूत ने कहा कि भारत माता की मूर्ति को बार-बार तोडना शहर के माहौल को बिगाडने की साजिश है जिसे शहर की जनता कामयाब नही होने देगी प्रशासन को चाहिये कि भारत माता की प्रतिमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी आगरा प्रशासन ले व दोषियों को जल्द गिरप्तार कर कठोर सजा दे जिससे की भविष्य में भारत माता ही नहीं बल्कि किसी भी महापुरुष की प्रतिमा को खंडित करने की कोई सोच भी न सके।
ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि भारत माता भारतीय अस्मिता की प्रतीक हैं। भारत माता की प्रतिमा तोडने वाले भारत विरोधी तत्व हैं। ऐसे लोगों पर राज्य सरकार को जल्द से जल्द गिरप्तारी कर रासुका लगाना चाहिये जिससे कि आगे से कोई ऐसा कृत्य करने की सोच ना सके। भारत माता की प्रतिमा खंडित करना भारतीय अस्मिता पर प्रहार है। भारत विरोधी तत्वों द्वारा भारत माता की प्रतिमा खंडित करना शहर का माहौल बिगाडने की साजिश है। ऐसे अराजक साम्प्रदायिक तत्वों से राज्य सरकार और शहर प्रशासन को कडाई से निपटना चाहिये।
प्रमुख रुप से प्रमुख रूप से गौरव राजपूत, हेमेंद्र सिंह, चैधरी अजय, उमेश राजपूत, जीतू राजपूत, भीम राजपूत, रोहित शर्मा, प्रेमराज लोधी, शिवा बघेल, संतोष, योगेश, निनुआ खान, राहुल खान, थानसिंह, बन्टी लोधी, करन शर्मा, रजत राजपूत, चन्दू राजपूत, वीरेन्द्र राजपूत आदि सहित लोगो ने अपना विरोध जताया।

error: Content is protected !!