आचार्य विमलसागर पर डाक टिकिट जारी

द्वितीय दिगम्बर जैनाचार्य पर हुआ डाकटिकिट जारी
issue-post-stampकेंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज नई दिल्ली स्थित डाक भवन के केन्द्रीय सभागृह में दिगंबर जैन आचार्य विमलसागर महाराज पर डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से बुधवार 14 दिसम्बर 2016 को आयोजित लोकार्पण समारोह में दिगम्बर जैन आचार्य विमलसागर महाराज पर भारत सरकार की ओर से जारी 5 रुपए के स्मारक डाक टिकट का विमोचन करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि आचार्य विमलसागर महाराज करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतिबिंब हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि डाक टिकट केवल एक कागज पर बना चित्र नहीं बल्कि राष्ट्र का स्वरूप होता है। भारत देष की अर्थव्यवस्था में जैन समाज का योगदान महत्वपूर्ण है और दान देने के प्रवृति जैन संत अपने अनुयायियों को सिखाते है।
पुष्करवाणी गु्रप ने जानकारी लेते हुए बताया कि जैनाचार्य श्री विमलसागर जी म. द्वितीय दिगम्बर जैन संत है जिनकी स्मृति में डाक टिकिट जारी किया गया ह, इससे पूर्व दिगम्बर जैनाचार्य श्री ज्ञानसागर जी म. पर वर्ष 2013 में भी डाक टिकिट जारी हुआ है। समारोह में दिगम्बर महासभा के अध्यक्ष नवीन जैन, महामंत्री सुमित जैन एवं मुख्य रुप से दिगम्बर सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल जैन सेठी के अलावा जैन समाज के गणमान्य अनेक लोग मौजूद थे।
इस मौके पर सकल जैन समाज द्वारा भारत सरकार का आभार जताया गया।

error: Content is protected !!