विदिशा, “ ब्राह्मणों कि मूल शक्ति मन्त्र रही हैं , उन्हें इनका महत्व समझते हुए इन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए ,मंत्रो में बड़ी शक्ति होती है, ओउम मन्त्र के उच्चारण को तो अब पश्चिमी देशों के द्वारा किये गये कई शोधों में भी प्रमाणित किया जा चूका है” उक्त विचार जिला सनाढ्य परिषद् ,विदिशा के तत्वाधान में जिले के सनाढ्य-ब्राह्मणों के स्नेह सम्मलेन, युवक-युवती परिचय सम्मलेन ,एवं सहभोज कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण में संबोधित करते हुए पूर्व –सांसद पं.प्रतापभानु शर्मा नें व्यक्त किये I विशिष्ट अतिथि -पूर्व-विधायक पं.रमेश शर्मा (गुट्टू भैया) ने अपने संबोधन में सभी सामाजिक बंधुओं से समाज के होनहार युवाओं एवं बेरोजगार – जरुरतमंदों की यथायोग्य हर संभव मदद करने का आव्हान किया I
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्वर्णकार कॉलोनी स्थित एक निजी-शादी हाल में किया गया, जिसमे विशिष्ट अतिथियों के रूप में सम्मलित, विधायक गोवर्धन उपाध्याय , जिला सहकारी बैंक विदिशा के अध्यक्ष- पं. श्यामसुंदर शर्मा ,पं. राकेश कटारे , पं.मनोज कटारे, पं. राकेश शर्मा, पं.छत्रपाल शर्मा ,एवं परिषद् के जिलाध्यक्ष- पं. दीपक तिवारी ,जगदीश दीक्षित अदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया I सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज कि एकजुटता का सन्देश देते हुए , समाज के युवाओं को संस्कारित रहने एवं , ज्ञान –उपार्जन कर , नौकरी –व्यवसाय , राजनीती हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम करने पर बल दिया I इस अवसर पर समाजसेवी पं.विकास पचोरी, एवं पं. संजीव शर्मा का सम्मान भी परिषद् द्वारा किया गया I इस अवसर पर परिचय सम्मलेन में लगभग २८० विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हुए जिनकी परिचय-पुस्तिका बनाकर ,एवं समाज कि वेबसाईट में भी जानकारी उपलब्ध करने कि घोषणा की गयी I
इस अवसर पर समाज कि वेबसाईट एवं केलेंडर का बिमोचन भी किया गया ,एवं समाज कि धर्मशाला निर्माण हेतु पं.प्रेमनारायण बलोठिया के द्वारा १ लाख रूपये के सहयोग कि घोषणा सहित लगभग ८ लाख रुपये कि सहयोग राशी कि घोषणा कि गयी I तत्पश्चात सभी उपस्थित सामाजिक – बंधुओं का सहभोज भी आयोजित किया गया I कार्यक्रम का संचालन महिला-परिषद् अध्यक्ष श्रीमती कंचन शर्मा ,एवं आभार युवा-परिषद् अध्यक्ष अजय कटारे ने किया I
कार्यक्रम में काफी तादात में महिलाओं ,युवाओं सहित सामाजिक बंधुओं कि उपस्थिति रही , कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं.प्रकाश बलोठिया ,पं.दामोदरप्रसाद शर्मा,पं.गिरीशनारायण श्रीधर. सोहन पाठक, पं.अजय दांतरे ,पं.मनोज शर्मा(श्रीधर), पं. देवकिशन शर्मा(सांचेत), धर्मेन्द्र ढिमोले, पवन पांडे, राजेश व्यास, जितेन्द्र शर्मा, उदयभानु शर्मा, जगदीश दीक्षित, अभिनय तिवारी, अरविन्द दीक्षित ,अंकित राजोरिया,आकाशदीप शर्मा, अमित डंडोतिया, मयंक उपाध्याय ,अंकित बालोठिया ,नविन शर्मा, ब्रजेश शर्मा ,संजय पचोरी, पुष्पेन्द्र शर्मा, दीपक हरदेनिया ,कपिल शर्मा ,कुसुम कटारे, रागनी शर्मा, रजनी शर्मा, गीता बुधोलिया, शैलजा तिवारी, कौशल्या एलिया, द्रोपती शर्मा ,ममता एलिया ,उषा कटारे ,माया शर्मा, अभिराज शर्मा अदि की उपस्थिति रही I
(पं.अजय कटारे)