फ़िरोज़ खान,बारां
जयपुर 8 जनवरी। वीर शिरोमणी नाथाजी स्मृति संस्थान द्दारा जयपुर के वैशाली नगर स्थित शिवकुंज मैरिज गार्डन में आयोजित 8वें समारोह में समाज के विलक्षण प्रतिभाओ एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उद्घोग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने सभी सम्मानित एवं वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी सम्भव है, जब समाज बेटे,बेटियों को समान शिक्षा देवें एवं परमपंरागत के साथ साथ नवीन विचारधाराओं एवं अधुनिकता के बीच सामाजस्य रखते हुए आगे बढ़े ।
उन्होने कहा कि प्रतिभाओं की बढ़ती संख्या समाज के लिए शुभ सकेंत है और समाज को नई दिशा देगी। इस अवसर पर एडमिरल माधवेन्द्रसिंह ने राजपूतों को इतिहास के साथ भविष्य को देखकर चलने का आह्वान करते हुए युवाओं को सेना में सेवाएं देने के लिए उत्साहित किया तथा नाथा जी के शौर्य की याद रखते हुए देश सेवा में आने की प्रेरणा लें। सम्मान समारोह में पुष्कर से पधारे संत समता राम के ओजस्वी सम्बोधन में खासकर युवाओं को आह्वान किया कि इतिहास को ना भुलते हुए देशहित में अपनी उर्जा का सकारात्मक कार्यों,नोकरियों और उच्च शिक्षा में आगे बढ़े तथा अपनी मातृभूमी व जातीय गौरव की परम्परा एवं मार्यादा का निर्वहन करें।
समारोह में 101 वृद्दजनों, 80 प्रतिभाओ एवं 21 समाजसेवी, 55 रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 700 महिला पुरूषों की निशुल्क स्वास्थय जांच की गई। समारोह को चौंमू राजघराने की पुत्रवधू श्रीमती रक्षमणि, समाजसेवी नवल सिंह झराना, भवानी सिंह मूडोता, राधेश्याम सिंह तंवर आदि ने सम्बोधित किया। अंत में वीर शिरोमणी नाथाजी स्मृति संस्थान के महासचिव एवं कार्यकर्म संयोजक मोती सिंह सावली ने सभी आगतुंको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में क्षत्रिय समाज के लोगो ने शिरकत की ।